Delhi Lakshmi Yojana | दिल्ली लक्ष्मी योजना – पात्रता, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और पोर्टल गाइड

By | July 22, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

Table of Contents

दिल्ली सरकार समय-समय पर महिलाओं के economic empowerment और financial security को बढ़ावा देने के लिए कई welfare schemes शुरू करती है। इन्हीं चर्चित योजनाओं में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से Delhi Lakshmi Yojana (formerly Delhi Mahila Samriddhi Yojana) को दिल्ली सरकार ने मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता सीधे उनके Bank Account में भेजी जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सरकार (मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता) के अनुसार, 1 अगस्त 2026 से Online Registration Portal शुरू हो चुका है और आवेदन स्वीकार किये जा रहें हैं। आवेदन सत्यापन के बाद पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि पात्र महिलाओं के Bank Account में DBT के माध्यम से पहली क़िस्त रक्षाबंधन (Aug 2026) के अवसर पर पहुँच जाए।

मुख्यमंत्री के अनुसार लाभार्थी को सहायता राशि 2 माध्यमों से मिलेगी। पहले Option में ₹1,500 FD या RD के रूप में जमा किये जाएंगे, जबकि दूसरे option में ₹1,000 CBDC (Digital Rupay) Wallet में दिए जाएंगे। Digital Wallet की राशि का उपयोग सरकार की ओर से निर्धारित Goods and Services तक सिमित रहेगा।

दिल्ली लक्ष्मी योजना योजना विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जिनकी आय सीमित है और जिन्हें नियमित आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके परिवार की दैनिक आवश्यकताओं में सहायता प्रदान करना है।


About Delhi Lakshmi Yojana

Delhi Lakshmi Yojana दिल्ली सरकार की एक नई Women Financial Assistance Scheme है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना, उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता करना तथा परिवार की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाना है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं की financial independence बढ़ाने और समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।

सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है ताकि अधिक से अधिक योग्य महिलाओं तक इसका लाभ पहुंचाया जा सके। सरकार का लक्ष्य लाखों महिलाओं को इस योजना से जोड़ना है।


Delhi Lakshmi Yojana Highlights

ParticularDetails
Name of SchemeDelhi Lakshmi Yojana
StateDelhi
Launched ByDelhi Government
BeneficiariesEligible Women of Delhi
Benefit Amount₹2,500 Per Month
Registration Start1 August (as announced)
Application ModeThrough Online Portal
Transfer ModeDirect Benefit Transfer (DBT)
ObjectiveWomen Financial Empowerment
StateDelhi
Official Websitehttps://dly.delhi.gov.in/
Delhi Women and Child Development Department Websitehttps://wcd.delhi.gov.in/

दिल्ली लक्ष्मी योजना के उद्देश्य (Objectives)

दिल्ली लक्ष्मी योजना योजना को शुरू करने के पीछे सरकार के कई महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं, जैसे:

  • आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
  • जरूरतमंद परिवारों को नियमित आर्थिक स्थिति मजबूत करना।
  • महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा बढ़ाना।
  • महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा सम्मानजनक जीवन जीने में सहायता करना।
  • गरीबी कम करने में सहायता करना।
  • Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करना।
  • महिलाओं की सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना।

Latest Updates (29 July 2026)

  • Delhi Government ने योजना को मंजूरी दे दी है।
  • Registration 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है।
  • योजना के लिए ₹5,110 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है।
  • सरकार का लक्ष्य लगभग 17 लाख महिलाओं को लाभ पहुंचाना है।
  • सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे Bank Account में भेजी जाएगी।

प्रमुख विशेषताएं (Key Features)

Delhi Lakshmi Yojana की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

1. ₹2,500 प्रति माह सहायता

इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹2,500 सीधे उनके Bank Account में भेजे जाएंगे। भुगतान DBT के माध्यम से किया जाएगा जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

2. Direct Bank Transfer

योजना की राशि सीधे Beneficiary के Aadhaar-linked Bank Account में भेजी जाएगी। इससे किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था समाप्त होगी।

3. महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण

योजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकें।

4. Online Registration

सरकार द्वारा Delhi Lakshmi Yojana Portal उपलब्ध कराया जाएगा जिससे महिलाएं घर बैठे आवेदन कर सकेंगी।

5. Transparent Verification Process

आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा Documents एवं Eligibility का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही लाभ प्रदान किया जाएगा।

6. DBT Based Payment System

सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी जिससे भुगतान सुरक्षित और तेज़ होगा।

7. बड़े स्तर पर लाभ

सरकार का लक्ष्य लाखों पात्र महिलाओं तक इस योजना का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए 2026-27 के बजट में बड़ा प्रावधान किया गया है।


लाभ (Benefits)

योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली मासिक सहायता महिलाओं की दैनिक जरूरतों को पूरा करने और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगी। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं:

1. हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी, जिससे भुगतान सुरक्षित और पारदर्शी रहेगा।

2. महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता

नियमित वित्तीय सहायता मिलने से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को स्वयं पूरा कर सकेंगी। इससे उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ेगी और परिवार पर वित्तीय दबाव कम होगा।

3. पारदर्शी भुगतान प्रणाली

योजना की राशि सीधे लाभार्थी के Aadhaar-linked Bank Account में भेजी जाएगी। इससे किसी भी प्रकार की बिचौलिया व्यवस्था समाप्त होगी और भुगतान समय पर प्राप्त होगा।

4. गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को सहायता

यह योजना विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि उन्हें नियमित वित्तीय सहयोग मिल सके।

5. महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा

Delhi Lakshmi Yojana केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं को समाज में अधिक आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना भी है।


Eligibility (पात्रता)

यदि आप इस Scheme का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित Eligibility criteria को पूरा करना होगा। आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बिंदुओं को ध्यान से पढ़ें:

पात्रता की शर्तें:

  • आवेदक दिल्ली की पंजीकृत महिला मतदाता होनी चाहिए।
  • महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली का निवासी कम से कम पिछले 10 साल से होना ज़रूरी है।
  • आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच हो।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केवल परिवार की सबसे बड़ी महिला को योजना का लाभ मिलेगा।
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
  • प्रारंभिक तौर पर यह योजना 3 सालों तक लागू रहेगी।
  • आवेदक को सरकार द्वारा निर्धारित अन्य शर्तों का भी पालन करना होगा।

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल सकता?

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, निम्न श्रेणियों की महिलाएं पात्र नहीं हो सकती हैं:

  • Income Tax and GST Return भरने वाली महिलाएं।
  • जो पहले से समान प्रकार की सरकारी पेंशन या वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही हों।
  • जो महिलाएं सरकारी कर्मचारी हैं या जिनके परिवार का कोई member केंद्र, राज्य सरकार, PSU या सरकारी संगठन में कार्यरत है।
  • तीन से अधिक जीवित बच्चों की माताएं।
  • सालाना 2400 Unit बिजली से ज्यादा खपत करने वाला परिवार।
  • जिन परिवारों में चार पहिया वाहन है।
  • Criminal Record वाली महिलाएं।
  • अन्य अपात्र श्रेणियां, जैसा कि सरकार द्वारा अधिसूचित किया जाए।

नोट: अंतिम पात्रता का निर्णय संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।


Required Documents

Online Registration करते समय निम्न Documents की आवश्यकता हो सकती है:

Mandatory Documents

  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card
  • Photograph and Signature of the Applicant
  • संबंधित सांसद (MP) या विधायक (MLA) से से प्राप्त समर्थन पत्र
  • Aadhaar Linked Mobile Number
  • Bank Passbook/ Bank Account Details (Aadhaar Linked)
  • Income Certificate

Proof of Residential for 10 Years (Any One)

  • Delhi Voter ID Card
  • Ration Card
  • Driving Licence
  • Electricity Meter Bill
  • Gas Connection Bill/ Reciept

Age Proof (Any One)

  • Birth Certificate
  • School Leaving Certificate
  • Matriculation / Class 10 Certificate
  • Driving Licence
  • PAN Card
  • Aadhaar Card
  • Voter ID Card

आवेदन करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

योजना के लिए आवेदन करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

  • केवल पात्र महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • Aadhaar और Bank Account लिंक होना चाहिए।
  • आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
  • केवल आधिकारिक Delhi Lakshmi Yojana Portal पर ही Registration करें।
  • सभी दस्तावेज सही और वैध होने चाहिए।
  • आवेदन केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक परिवार से केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही आवेदन मान्य होगा।
  • आवेदन जमा करने के बाद Application Number सुरक्षित रखें।
  • किसी भी अनधिकृत Website या Agent से सावधान रहें।

Delhi Lakshmi Yojana Online Application Process

दिल्ली सरकार द्वारा Delhi Lakshmi Yojana के लिए online Registration 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह Online है, जिससे महिलाएं घर बैठे कुछ इस प्रकार से आवेदन कर सकती हैं:

Step 1: Visit Official Portal

सबसे पहले आधिकारिक Delhi Lakshmi Yojana Portal पर जाएं और Apply / आवेदन करना विकल्प पर क्लिक करें।

Delhi Lakshmi Yojana Official Portal

Step 2: Sign In or Register Now

यदि आपने पहले से Registration कर रखा है तो User ID और Password से Sign In करें या निचे दिए हुए Register Now लिंक पर click करें।

Delhi Lakshmi Yojana Sign In / Register Now

Step 3: Verify Mobile Number

इसके बाद आप अपने Aadhaar Number को Aadhaar Linked Mobile Number पर प्राप्त OTP के माध्यम से Verify करें।

Delhi Lakshmi Yojana Applicant Registration Form

Step 4: Login or Sign In

Registration के बाद पोर्टल पर प्राप्त Registration Number (User ID ) और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।

Step 5: Fill Application Form

Sign In करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। अपनी पात्रता की पुष्टि करने के लिए फॉर्म में पूछे गए सभी पात्रता संबंधी प्रश्नों के सही उत्तर दें और फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक और सही-सही भरें, जैसे:

  • Applicant Name
  • Date of Birth
  • Aadhaar Number
  • Address
  • Bank Account Details (लाभ की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त करने के लिए)
  • परिवार के सभी सदस्यों की सही जानकारी
  • Income Details, etc.

Step 6: Upload Documents

उपरोक्त बताये गए सभी आवश्यक दस्तावेज़ निर्धारित file format और size के according upload करें।

Step 7: Check Details

Submit करने से पहले पूरी जानकारी एक बार ध्यान से जांच लें। गलत जानकारी मिलने पर आवेदन अस्वीकार किया जा सकता है।

Step 8: Submit Application

सभी जानकारी सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें।

Step 9: Download and Save the Acknowledgement Receipt

आवेदन सफल होने के बाद आपको एक Acknowledgement Receipt प्राप्त होगी। भविष्य में ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए इसे सुरक्षित रखें।

Step 10: How to Track Application Status

आवेदन स्थिति देखने के लिए सबसे पहले Delhi Lakshmi Yojana Portal पर जाएं और Track Application विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन के समय दर्ज किया गया मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड सही-सही भरकर “Sign In” पर क्लिक करें। लॉगिन होते ही आपकी आवेदन स्थिति, सत्यापन की प्रगति और अन्य संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Delhi Lakshmi Yojana Track Application Status

Online Registration के बाद क्या होगा?

Registration पूरा होने के बाद संबंधित विभाग आपके आवेदन और दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा।

यदि आपका आवेदन पात्र पाया जाता है, तो:

  • आवेदन Approved किया जाएगा।
  • आपका नाम Beneficiary List में जोड़ा जाएगा।
  • ₹2,500 प्रति माह की सहायता राशि DBT के माध्यम से आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।

आवेदन करते समय होने वाली सामान्य गलतियां

योजना का लाभ समय पर प्राप्त करने के लिए इन गलतियों से बचें।

  • गलत Aadhaar Number दर्ज करना।
  • Bank Account को Aadhaar से लिंक न करना।
  • Income की गलत जानकारी देना।
  • धुंधले या अधूरे Documents Upload करना।
  • एक से अधिक बार आवेदन करना।
  • अनधिकृत Website या Agent के माध्यम से Registration करना।

दिल्ली लक्ष्मी योजना क्यों महत्वपूर्ण है?

आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच आर्थिक सहायता योजनाएं महिलाओं के लिए काफी उपयोगी साबित होती हैं। योजना का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना भी है।

इस योजना से:

  • परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
  • महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
  • दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिल सकती है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को नियमित सहयोग मिलेगा।

Helpline and Contact Information

Delhi Women and Child Development Department Helpline Numbers:

  • 011-23070379
  • 011-23070378
  • 011-23380513

Email: [email protected]

Grievance Linkhttps://cmjansunwai.delhi.gov.in/

Official Website: https://dly.delhi.gov.in/


Frequently Asked Questions

Q1. Delhi Lakshmi Yojana क्या है?
Ans: यह दिल्ली सरकार की महिलाओं के लिए शुरू की गई वित्तीय सहायता योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 दिए जाएंगे।

Q2. क्या Delhi Mahila Samriddhi Yojana और Delhi Lakshmi Yojana अलग-अलग योजनाएं हैं?
Ans: नहीं। Delhi Mahila Samriddhi Yojana का नाम बदलकर Delhi Lakshmi Yojana कर दिया गया है।

Q3. इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
Ans: दिल्ली की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं।

Q4. क्या एक परिवार की सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा?
Ans: नहीं। केवल परिवार की सबसे बड़ी महिला को योजना का लाभ मिलेगा।

Q5. इस योजना में कितनी राशि मिलेगी?
Ans: पात्र लाभार्थियों को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी।

Q6. क्या बैंक खाता आवश्यक है?
Ans: हाँ। DBT के माध्यम से राशि प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आवश्यक है।

Q7. Delhi Lakshmi Yojana के लिए Registration कब शुरू होंगे?
Ans: सरकार की घोषणा के अनुसार 1 अगस्त 2026 से Registration शुरू हो चुके हैं।

Q8. योजना की राशि कैसे मिलेगी?
Ans: योजना की राशि Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Q9. आवेदन करने के बाद लाभ कब मिलेगा?
Ans: आवेदन एवं दस्तावेज़ों का सफल सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि रक्षाबंधन (Aug 2026) के अवसर पर पात्र लाभार्थियों के Bank Account में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ₹2,500 की पहली किस्त सीधे हस्तांतरित की जाए।

Q10. क्या आवेदन Online होगा?
Ans: हाँ, 1 अगस्त 2026 से सरकार द्वारा आधिकारिक Delhi Lakshmi Yojana Portal उपलब्ध है, जहाँ पर Registration करके आवेदन किया जा सकता है।


Conclusion

Delhi Lakshmi Yojana दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार ने Registration 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। यदि आप योजना की पात्रता पूरी करती हैं, तो सभी आवश्यक दस्तावेज़ पहले से तैयार करके और केवल आधिकारिक Delhi Lakshmi Yojana Portal के माध्यम से ही आवेदन करें।

ध्यान रखें कि योजना से जुड़े नियम, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया समय-समय पर सरकार द्वारा अपडेट की जा सकती है। इसलिए आवेदन करने से पहले Portal पर जाकर नवीनतम आधिकारिक जानकारी अवश्य देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *